बदायूं: बिजली समस्याओ को लेकर अधिकारियो से मिले विधुत व्यवस्था टीम के सदस्य

नगर मे लगातार हो रही बिजली कटौती और जर्ज़र केबल, गल चुके बिजली के खम्बो को बदलवाने की मांगो को लेकर नगर के विधुत व्यवस्था टीम के सदस्य जिले के अधिकारियो से मिले और उनको मांग पत्र सौंप कर समस्याओ से अवगत कराया।अधिकारियो ने जल्द ही समस्याओ का निस्तारण का आश्वासन दिया है और विभागीय कर्मचारियों को समस्याओ को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैँ। आपको बता दे कि इस उमस भरे मौसम मे नगर और आसपास के इलाकों मे 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है शेष समय नगर मे जर्ज़र केबल और ट्रांसफरमरो मे होने वाले फाल्ट को सही करने मे निकल जाता है तो दूसरी तरफ एनर्जी लॉस्ट के नाम पर ढाई घंटे की बेवजह कटौती से लोग बुरी तरह परेशान हैँ इन समस्याओ को लेकर विधुत व्यवस्था टीम के सदस्य अधीक्षण अभियंता, और अधिशासी अभियंता से मिलने पहुचे जहाँ उन्होंने मुख्य लेखाकार समरजीत को मांग पत्र सौंपा और समस्याओ से अवगत कराया। ज्ञापन देने वालो मे हाफ़िज़ जहांगीर, अकमल खान, वाहिद खान राजपूत, ताईफ खान, नदीम खान, अनस खान, अमित अग्रवाल, वाहिद खान, असलम, विक्रम गोस्वामी, सुमित अग्रवाल,सईद अख्तर, तहज़ीब आलम, जुनैद खान, रुबैद खान, आदि मौजूद रहे।

कांवर समिति ने जिलाधिकारी से की झुके पोल और जर्ज़र केबल की शिकायत

नगर की भोले बाबा कांवर समिति ने पत्र भेजकर जिलाधिकारी अवनीश राय से कांवर मार्ग पर पड़ने वाली जर्ज़र बिजली की लाइनो और पोल को बदलवाने की मांग की है। जिला स्तर पर आयोजित मीटिंग मे भी जर्ज़र लाइनो और विधुत पोल का मुद्दा उठाया था और अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने लाइनों और विधुत पोल को सही कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक इसपर काम शुरू नहीं हुआ है। केबल बदलने का ठेका केशरी इंटरप्रसेज के पास है जिसके ठेकेदार से जब कांवर समिति के लोगो ने बात की तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। इसपर आक्रोषित सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर समस्या से अवगत कराया है। समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर कांवर मार्ग पर पड़ने वाले केबल को नहीं बदला जाता है और गले हुए झुके विधुत पोल सही नहीं कराये जाते हैँ और कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी विजली विभाग और ठेकेदार की होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.