लोक पंचायत की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई

ऐलनाबाद,  ( एम पी भार्गव ) मंगलवार को  लोक पंचायत की मासिक बैठक बूटा सिंह प्रताप नगर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक के दौरान मांग की गई कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी व यूरिया खाद उपलब्ध करवाई जाए, मंडी डबवाली में संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों को नौकरी पर रखा जाए व पक्का किया जाए, सिरसा की श्मशान भूमि में हुए घोटाले की जांच कर दोषियों को सजा दी जाए, उत्तरी घग्गर नहर के शुरू में साइफन व अंत में निकासी की व्यवस्था की जाए, फैक्ट्रियों का पानी साफ करके घग्गर नदी में डाला जाए, सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाए, हरियाणा सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली बिल तुरंत वापस लिए जाएं, धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के खातों में पैसे डाले जाएं, आवारा कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं, ओटू झील की खुदाई की जाए, घग्गर नदी के किनारों की मरम्मत कर लाइटें लगाई जाएं। घग्गर नदी के किनारों पर पक्की सड़कें बनाई जाएं। सभी किसानों को बराबर मात्रा में घग्गर नदी का पानी दिया जाए, रानिया व ऐलनाबाद क्षेत्र में भाखड़ा का पीने का पानी तुरंत दिया जाए। बैठक में कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, गुरदीप सिंह, जिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, सेवा सिंह विर्क, जसवंत सिंह सरपंच, निरवैर सिंह सरपंच, बलदेव सिंह औलख, अवतार सिंह विर्क, अजायब सिंह, कश्मीर सिंह, लाल सिंह संधू, सुखजिंदर सिंह, ज्ञान सिंह, सुखविंदर सिंह, करनैल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.