गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बन रही वेब सीरीज का विरोध शुरू, भाजपा नेता कुलबीर सिंह ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

अमृतसर, 1 जुलाई: देशभर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आधारित वेब सीरीज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस वेब सीरीज का निर्माण जैन प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है, लेकिन इसकी घोषणा के साथ ही राजनीतिक विरोध भी शुरू हो गया है।

सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता कुलबीर सिंह अंब ने इसका जोरदार विरोध करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि इस वेब सीरीज को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह बैन किया जाए।

कुलबीर सिंह ने कहा, “ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज में गैंगस्टरवाद को महिमामंडित किया जाता है, जिससे युवा पीढ़ी भ्रमित होकर अपराध की राह पर चल पड़ती है। लॉरेंस बिश्नोई जैसे अपराधियों को ‘हीरो’ के रूप में दिखाना समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।”

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस वेब सीरीज को रोका नहीं गया तो भाजपा युवा मोर्चा सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। कुलबीर सिंह का मानना है कि ऐसे कंटेंट से अवैध गतिविधियों को वैध रूप में दिखाया जाता है, जिससे युवाओं के मन में अपराध को लेकर गलत धारणा बनती है।

हालांकि वेब सीरीज अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन उसके खिलाफ विरोध की आवाजें तेज़ हो रही हैं। अब देखना यह होगा कि केंद्र सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.