सर से लेकर पाव तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं रामपुर सीएमओ

ब्लड कॉलेक्श सेंटर को राजनैतिक दबाव में किया गया सील, खोलने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं सीएमओ - ज़फर

सभासद मौहम्मद ज़फ़र ने बताया कि रामपुर सीएमओ एसपी सिंह ने राजनैतिक दबाव में एक माह पूर्व बिना नोटिस दिए अवैध ढंग से शाहबाद गेट स्थित मेरा मिफ़रा ब्लड कॉलेक्श सेंटर सील कर दिया था सील के उपरांत सीएमओ और एसीएमओ डॉ वरूण ने कोई सील का प्रमाण तक नही दिया उसके बाद सीएमओ एसपी सिंह और एसीएमओ डॉ वरूण लगातार रिश्वत की मांग करते रहे जिसके बाद मैंने दोनों के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बरेली की अदालत में मामला दर्ज कराया है इस मामले में आदलत की ओर से दोनों डॉक्टरों को नोटिस भेजा गया है मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी।

सभासद मौहम्मद ज़फ़र ने बताया कि एसीएमओ डॉ वरूण सरकारी डॉक्टर और प्राइवेट अस्पतालों के पंजीकरण जारी करने वाले नोडल अधिकारी होते हुए भी जनपद के कई प्राइवेट अस्पतालो में जाकर मरीज़ों को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाते हैं और खुद प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं जिसके पर्याप्त सुबूत मौजूद हैं वह भी जल्द अदालत और उच्च अधिकारियों के सामने रखे जाएंगे।

मौहम्मद ज़फ़र ने कहा कि सीएमओ और एसीएमओ दोनों सर से लेकर पाव तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं इनकी कार्यशैली से सरकारी की छवी भी धूमिल हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.