1 जुलाई 2025 से बदल जाएंगे ये 10 अहम नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली, 30 जून: हर साल जुलाई का महीना कई बदलाव लेकर आता है और इस बार भी 1 जुलाई 2025 से देशभर में कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधा आपकी जेब, यात्रा और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इनमें ट्रेन का किराया, LPG गैस के दाम, PAN कार्ड और डिजिटल पेमेंट से जुड़े कई बदलाव शामिल हैं। आइए जानें वे 10 अहम बदलाव जो 1 जुलाई से लागू हो रहे हैं—

1. रेल यात्रा होगी महंगी
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की गई है। नॉन-AC में 1 पैसा/किमी और AC क्लास में 2 पैसा/किमी किराया बढ़ेगा।

2. तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार जरूरी
अब IRCTC वेबसाइट/ऐप से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। 15 जुलाई से OTP वेरिफिकेशन भी अनिवार्य हो जाएगा।

3. दिल्ली में लागू होगी ‘नो फ्यूल पॉलिसी’
दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को अब फ्यूल नहीं मिलेगा। नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी।

4. PAN कार्ड से आधार लिंक अनिवार्य
पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार जरूरी होगा। अगर पैन-आधार लिंक नहीं है तो जुर्माना लग सकता है।

5. बैंकिंग और KYC नियम हुए सख्त
बैंकों ने KYC नियमों को कड़ा कर दिया है। समय पर KYC अपडेट नहीं करने पर आपका खाता फ्रीज हो सकता है।

6. LPG सिलेंडर के दाम तय होंगे
हर महीने की तरह 1 जुलाई को भी गैस कंपनियां LPG सिलेंडर के नए रेट जारी करेंगी। बढ़ी कीमतें घर के बजट पर असर डाल सकती हैं।

7. डिजिटल वॉलेट में ₹10,000 से ज़्यादा लोड पर शुल्क
अगर आप HDFC क्रेडिट कार्ड से Paytm/Mobikwik में ₹10,000 से अधिक लोड करते हैं, तो 1% अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

8. गेमिंग ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज
Dream11, MPL जैसे प्लेटफॉर्म्स पर HDFC कार्ड से ₹10,000 से अधिक खर्च करने पर 1% एक्स्ट्रा शुल्क लगेगा।

9. GST रिटर्न फाइलिंग के नए नियम
OTP और डिजिटल सिग्नेचर जरूरी होंगे। समय पर रिटर्न न भरने पर अधिक जुर्माना देना होगा।

10. कॉल मनी मार्केट का समय बढ़ा
अब यह बाजार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेगा। पहले इसका समय शाम 5 बजे तक था।

इन सभी बदलावों को ध्यान में रखते हुए आप अपनी योजनाएं और खर्च का पुनः आंकलन कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.