Faridabad: 14वीं मंजिल से गिरे रिटायर्ड बैंक मैनेजर, सिर धड़ से हुआ अलग; खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

फरीदाबाद की सवाना सोसाइटी में 14वीं मंजिल से गिरकर एक बुजुर्ग कुलवंत सिंह की मौत हो गई। वह बालकनी में पौधों को पानी दे रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रेटर फरीदाबाद की सवाना सोसायटी में 14वी मंजिल पर बने स्काईवाक से गिरकर सेवानिवृत बैंक मैनेजर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग स्काईवाक में किनारे पर रखे हुए गमलों में पानी डालने के लिए जा रहे थे। उसी समय स्लैब नीचे से टूट गई। गिरते समय बुजुर्ग पहली मंजिल पर बने स्काईवाक के दोनों साइड में लगी ग्रिल से भी टकराए। जिससे उनकी गर्दन और हाथ कटकर अलग हो गए।

टीपी पुलिस के अनुसार, स्वजन की ओर से अभी कोई मामले में शिकायत नहीं आई है। हालांकि, सोसायटी के लोगों का कहना है कि सोसायटी में बने सभी स्काईवाक पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। इसको लेकर एक सप्ताह पहले ही आरडब्ल्यूए को शिकायत दी गई थी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.