वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के नेतृत्व में मीरजापुर के बरकछा पहाड़ी क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान, अवांछित गतिविधियों पर कस रही है पुलिस की पकड़

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा ‘

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बरकछा पहाड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में अवांछित गतिविधियों व तस्करी की रोकथाम हेतु सघन कांबिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कांबिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह अभियान न केवल स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने वाला रहा, बल्कि तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु एक सशक्त संदेश भी प्रदान करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.