मोदीनगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

मोदीनगर। दिनांक 20 जून को मोदीनगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और सहायक पुलिस आयुक्त को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शहर के मुख्य मार्गों—फफराना रोड, कस्बा रोड, तिबड़ा रोड, सीकरी रोड, कलछीना रोड, निवाड़ी रोड, बिसोखर रोड, सारा रोड सहित अन्य स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापनकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध रूप से ठीये लगवाने के बदले मोटी रकम वसूल रहे हैं। साथ ही यह भी मांग की गई कि साप्ताहिक पैठ को किसी बड़े सरकारी मैदान में स्थानांतरित किया जाए, ताकि मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो और अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शहर में बाहरी तत्वों द्वारा ठीये लगाकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, चैन-स्नेचिंग और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

इस दौरान भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ज्ञापन देने वालों में राहुल कुमार कलछीना (हरियाणवी सिंगर), वसीम चौधरी, अर्जुन कुमार, पूर्व सभासद विनोद गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र ठेकेदार, मुकेश सिद्धार्थ, ओमप्रकाश निवेश, नौशाद चौधरी, संजय कश्यप, होशियार सिंह राणा, बिलाल चौधरी, मतीन चौधरी, पप्पू ठेकेदार (मावे वाले), आकाश कुमार, सम्राट रोरी, सागर भाई, राहुल तोड़ी, निर्मल जाटव आदि शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण तरीके से स्वयं अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.