ऐलनाबाद पुलिस ने 14 .045 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार किया ,

ऐलनाबाद 18 जून ( एम पी भार्गव): जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक युवक सतबीर सिहं को 14 ग्राम 045 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सतीश पुत्र नत्थू राम निवासी गांव गिद्दड़ा के रूप में हुई है । दौराने गश्त व पडताल गांव गिन्दडा मे पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी सतबीर की तलाशी ली तो उसके कब्जा 14 ग्राम 045 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसन्धान किया जा रहा है। ऐलनाबाद सी.आई.ए. प्रभारी उप नि0 जगदीश चन्द्र ने बतलाया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत पर लेगी और पुलिस हिरासत अवधि के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ करके नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगी। सिरसा पुलिस का मुख्य उद्देश्य जिला सिरसा के नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ना और युवा वर्ग /समाज को नशामुक्त बनाना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.