पांच साल से नालें की नहीं हुई है सफाई नगरपरिषद प्रशासन का नहीं है ध्यान

उक्त नाले का निर्माण वार्ड वासियों के अनेक बार आग्रह किए जाने पर नगरपरिषद् तिजारा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा कराया था जिसके निर्माण को लगभग आज पांच वर्ष से भी अधिक हो गए हैं परंतु आज तक इस नालें की सफाई नहीं की गई और यहां तक की नाले के ऊपर विदेशी घास छः से सात फिट की ऊंचाई तक उग आई है जिससे वाहन चालकों को दूसरा वाहन दिखाई नहीं देता है जिसके कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है उक्त नाले का निर्माण सूर्या विहार कालोनी से लेकर जैन गर्ल्स कालेज के पास सीवर लाइन तक किया गया था जिसकी लम्बाई लगभग 1100मीटर है बरसात का मौसम आने वाला है जिससे नालें में मौजूद कचरा विशेष कर पालीथीन खेतों में जाकर मृदा प्रदूषण को बढ़ावा देगीनाले के ओवर फ्लो होने पर पास के खेतों में खड़ी फसल मक्का ,अरहर,कपास,ज्वार तथा सब्जी की फसल का नुक़सान की संभावना है वार्ड वासी अनिल,टीटू, राहुल,मनोज, सुरेश, शोभाराम पूर्व पार्षद, सुगन चंद, सुभाष, अमरसिंह , विक्रम, बाबूलाल, ओमप्रकाश,योगेश यादव, योगेश सैनी, विनोद कुमार सैनी व्याख्याता,रामू टेलर, पवन,सोनू भगवान,अनिल,स्वाती जैन आदि वार्ड वासी की मांग है कि उक्त नाले की सफाई व उक्त घास की कटाई अतिशीघ्र कराने का श्रम करें

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.