सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने तहसील स्वार में सुनी जन शिकायतें 

रामपुर: जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में तहसील स्वार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विद्युत, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने ई-एप्लीकेशन के बारे में लेखपालों से कहा कि डिजिटलीकरण की दिशा में यह एक अहम कदम है, जिससे पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही की जा सकेगी।
 उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि वह सभी आवेदनों को समय से ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित किया कि सभी ई-एप्लीकेशन पोर्टल को डाउनलोड कर लें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तहसील स्तर से भूमि विवाद में कमी आई है तथा अवैध खनन पर अंकुश लगा है, जिससे खनन में राजस्व की बढ़ोत्तरी हुई है।
तहसील टाण्डा में मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई और 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इसी प्रकार तहसील बिलासपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) l अम्बरीश कुमार बिन्द की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतें प्राप्त हुई और 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मिलक में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 16 शिकायतें प्राप्त हुई और 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
 तहसील शाहबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.