धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले इंस्टाग्राम पोस्ट का आरोपी गिरफ्तार

रामपुर, अजीमनगर। थाना अजीमनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला इंस्टाग्राम पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है, जिसे लेकर ट्वीटर (X) माध्यम से सोशल मीडिया सेल, रामपुर को शिकायत प्राप्त हुई थी।

7 जून 2025 को प्राप्त शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नीयत से टिप्पणी की है। इस पर सोशल मीडिया सेल, रामपुर ने तत्परता दिखाते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की और तथ्यात्मक जानकारी एकत्र की।

जांच के आधार पर थाना अजीमनगर पुलिस ने आज, 8 जून 2025 को आरोपी रुपेन्द्र पुत्र मिन्द्रपाल, निवासी ग्राम परचई, थाना अजीमनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और इस तरह की किसी भी टिप्पणी या पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.