बरेली में तैनात महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, पति पहले से जेल में बंद

97.55% अधिक व्यय का आरोप, एंटी करप्शन ने किया केस दर्ज

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर नरगिस खान, जो वर्तमान में बरेली में अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (सहकारिता प्रकोष्ठ) में तैनात हैं, के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है। यह मुकदमा मेरठ एंटी करप्शन टीम की जांच के बाद दर्ज किया गया।

2022 से चल रही थी जांच, अब जाकर केस दर्ज
वर्ष 2021 में नरगिस खान के खिलाफ शासन में शिकायत की गई थी। इसके बाद 25 फरवरी 2022 को एंटी करप्शन इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार को जांच सौंपी गई। जांच के दौरान नोटिस भेजकर नरगिस खान से आय एवं व्यय के दस्तावेज मांगे गए।

5.23 करोड़ रुपये अधिक व्यय का खुलासा
जांच में पाया गया कि 1 जनवरी 2007 से 31 मार्च 2021 के बीच नरगिस खान को कुल 5.36 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि उन्होंने 10.59 करोड़ रुपये खर्च किए। यानी उन्होंने अपनी आय से 5.23 करोड़ रुपये (97.55%) अधिक व्यय किया, जिसके लिए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

पति बार संचालक, पहले से जेल में बंद
जांच में यह भी सामने आया कि नरगिस खान के पति सुरेश कुमार शेखर उर्फ सुरेश यादव मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के नंदनी प्लाजा में नंदनी बार चलाते थे और वर्तमान में जेल में बंद हैं। पति की गतिविधियों को भी जांच में शामिल किया गया।

मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज, रिपोर्ट शासन को भेजी गई
साक्ष्यों के आधार पर एंटी करप्शन इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने मेडिकल थाना (मेरठ) में नरगिस खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे की कॉपी के साथ रिपोर्ट शासन और पुलिस मुख्यालय को भी भेज दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.