ऐलनाबाद , सिरसा 05 जून ( एम पी भार्गव )पुलिस अधीक्षक सिरसा डॉ.गुप्ता ने बरनाला रोड़ स्थित पुलिस लाइन में पंहुकर औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण दौरान लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं व आवासीय परिसर में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए । यातायात व एमटी शाखा का निरीक्षण कर वाहनों में लगे विभिन्न यंत्रों, उपकरणों की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली । पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा उपरांत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित को अभिलेखों के देख-रेख एवं कुशल संचालन के लिए निर्देशित किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने लाइन परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहनों को भी व्यवस्थित ढंग से खड़े करने के निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक ने कहा की पुलिस लाइन की सभी शाखाओं में पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए तथा लाइन में बने टॉयलेट की नियमित रुप से सफाई होनी चाहिए । उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन । पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण पुलिस लाइन की कार्यप्रणाली और सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है कदम है । इससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और वे अपनी ड्यूटी का अच्छी तरह से निर्वहन कर पाएंगे । एसपी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि लाइन परिसर में उगी घास और झाड़ियों को काटा कर पुराने कचरे को हटाएं व अपने कार्य स्थलों की व्यवस्थित ढंग से साफ-सफाई करें । उन्होंने कहा कि सफाई से परिसर की सुंदरता बढ़ी,बल्कि पुलिसकर्मियों में एक नई सकारात्मक ऊर्जा आएगी । उन्होंने कहा कि साफ सफाई से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है,बल्कि इससे मनुष्य का मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है । उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर एक सकारात्मक माहौल तैयार करता है जो कार्य कुशलता को भी बढ़ता है,जिससे काम करने की क्षमता भी बढती है । उन्होंने बताया कि नियमित साफ-सफाई से कार्यस्थल बेहतर होता है और यह अनुशासन एवं जिम्मेदारी का प्रतीक भी बनता है ।
