PCP इंडस्ट्रीज चोपानकी तथा ओशी फाउंडेशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

पर्यावरण की देखभाल के उद्देश्य के साथ इस अवसर पर 250 से अधिक छोटे बड़े पौधारोपण कर इंडस्ट्री में प्रतिवर्ष एक नया मानक स्थापित किया है। PCP इंडस्ट्रीज चोपानकी के मुख्य इकाई में दो नए पार्क स्थापित किए गए तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पिछले दो वर्षों से इसी दिन लगातार वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाता है। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पैराकोट प्रोडक्ट्स लिमिटेड से , विजयपाल, प्रशांत, सतीश, तरुण, अंकुर, संजय, आदर्श, दीपक, मौजूद रहे। तथा ओसी फाउंडेशन की ओर से विवेक शर्मा, गिरिराज, रामावतार, केशव, शंकर की गरिमामई उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही भिवाड़ी जैसी औद्योगिक इकाई को प्रदूषणमुक्त करने का एकमात्र सटीक तरीका है।

गत वर्ष किए गए पौधारोपण के फल स्वरुप पीपीपी के बाहर एक सुंदर बगीचा तैयार हो गया है जिसमें 1 वर्ष के अधिकांश पेड़ हैं जो वृक्षारोपण का एक सही मानक है। केवल पेड़ लगाना ही नहीं अपितु उन्हें संरक्षित कर बड़े होने देना ही सच्चा वृक्षारोपण कार्यक्रम है।
भिवाड़ी के अग्रणी गैर सरकारी संगठन ओसी फाउंडेशन द्वारा इंडस्ट्री के इस कदम की सराहना की गई। प्लांट हेड श्रीमान जी ने प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम को करने की बात दोहराई। संस्था उपाध्यक्ष श्रीमान गिरिराज गुप्ता जी द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.