मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार में ऊंचा हुआ शिक्षा का स्तर : अमीर चंद

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 34 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले 4 कमरों की रखी आधारशिला

ऐलनाबाद, 30 मई ,( एम पी भार्गव) स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज करीब 34 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले 4 कमरों के नए भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता थे।  उनके साथ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवि लढा, पूर्व पार्षद महिवाल शर्मा बंटी, मंडल महामंत्री दीपक मेहता भी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार खीचड ने की। इस अवसर पर विद्वान पंडित जैलाराम पारीक ने पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन करवाया। तदोपरांत अतिथियों ने नए भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता ने बताया कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। सरकारी स्कूलों में जहां नए व आधुनिक भवन बनाये जा रहे है वही शिक्षा के स्तर के सुधार के लिए भी हर संभव प्रयास किये जा रहे है। बच्चों की शिक्षा को जारी रखने के लिए कई प्रकार की योजनाएं भी चलाई गई है जिससे सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठा है जिससे अब लोगों का विश्वास भी फिर से लौटने लगा है।

इसी विश्वास के कारण इस बार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार सरकारी स्कूलों के भवनों में सुधार के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दे रही। इसी सिलसिले में आज इस विद्यालय में 34 लाख रुपयों की लागत से 4 कमरों का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसी जून माह में 5 और कमरों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जायेगा। जिससे इस विद्यालय में बच्चों की कक्षाएं लगाने के लिए भवन की कमी नही रहेगी। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार खीचड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय में नए भवन के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय में बच्चों की संख्या काफी अच्छी है और इस बार का 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी बहुत शानदार रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से विद्यालय की छात्राओं के लिए खेल मैदान उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि प्रतिभावान छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता विनोद कस्वा, डीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी के सचिन कुमार, विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिहाग, बलराज बराड, रायसाहब, सुरेश शर्मा, गुरमीत सिंह, रायसिंह चोटिया, राधाकृष्ण पटीर, गोविंद, रमणीक कुमार, विजय भटनागर, विकास कुमार, राजेश स्वामी, सतवीर सिंह, चंद्रकांता, पूजा, शीतल खांडेकर, अर्षदीप कौर, संतोष व ममता सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.