राज्य महिला आयोग की सदस्य ने तहसील स्वार में की महिला जनसुनवाई

स्वार । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी ने सोमवार को तहसील स्वार के सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मा. सदस्य ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि महिला उत्पीड़न से जुड़ा कोई भी मामला सामने आता है तो उसकी तत्काल जांच कराकर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनसुनवाई के दौरान श्रीमती सैनी ने दर्जनों महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामलों की निष्पक्ष जांच व समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस जनसुनवाई में करीब 50 पीड़ित महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनमें अधिकतर मामले भूमि विवाद, घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से संबंधित थे।

मा. सदस्य ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी संकलित कर एक विस्तृत रिपोर्ट आयोग को प्रेषित करें, जिससे योजनाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.