दयावती मोदी अकादमी में संस्कृत भाषा पर आधारित ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक शिविर का आयोजन

रामपुर: दयावती मोदी अकादमीए रामपुर में भारतीय भाषाओं के संवर्धन हेतु एक विशेष ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत भाषा को केंद्र में रखा गया है। यह शिविर 24 मई से प्रारंभ होकर एक सप्ताह तक चलेगा। इस विशेष पहल का उद्देश्य छात्र.छात्राओं को संस्कृत भाषा की मूलभूत जानकारी प्रदान करना तथा श्रवण, वाचन, अभिव्यक्ति एवं क्रियात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनकी भाषिक एवं व्यक्तित्व कौशलों का विकास करना है।

शिविर के शुभारंभ दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत में प्रातः वंदन, अभिवादन, स्वपरिचय तथा श्लोक वाचन जैसी गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। छात्रों को काल्पनिक बनारस भ्रमण भी कराया गयाए जिसमें उन्होंने काशी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया और वहाँ की संस्कृतिक एवं पारंपरिक वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अनुभव से छात्रों में न केवल ज्ञानवर्धन हुआए बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति से भी गहराई से जुड़ाव महसूस किया।

शिविर के तृतीय दिवस पर आयोजित विशेष संस्कृत कार्यशाला में छात्राओं ने संस्कृत गीतों का गायन कियाए जो शुद्ध संस्कृत में रचित थे। बालिकाओं ने गीतों की लयए सुर और ताल में उत्कृष्ट सामंजस्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति की मूल आत्मा है। हमें अपनी विरासत को पहचान कर उसे अक्षुण्य बनाए रखने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने हेतु प्रेरित किया।

शिविर की संयोजिका श्रीमती प्रीति चौहान ने बताया कि यह आयोजन पूरे सप्ताह चलेगाए जिसमें प्रतिदिन नवीन शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ कराई जाएँगीए जिससे विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.