साथी अभियान के तहत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

ऐलनाबाद ,सिरसा, 27 मई ( एम पी भार्गव ): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थानीय एडीआर भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में साथी अभियान पर समिति सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने की।
उन्होंने बताया कि साथी अभियान का उद्देश्य कमजोर परिस्थितियों में बच्चों की कानूनी पहचान बहाल करना, उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा व सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक मिल रहा है या नहीं सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि साथी बेसहारा बच्चों की पहचान, आधार नामांकन, कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे की सुविधा प्रदान करेगा। सचिव ने लीगल सर्विस स्कीम व हेल्प लाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.