देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी शिवम(23) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने आरोपी शिवम(23) वासी हरकेश नगर , पल्ला फरीदाबाद को NTPC चौक फरीदाबाद से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओ में मामला दर्ज किया गया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टा को वृंदावन से किसी अंजान व्यक्ति से 4000/- रू में लेकर आया था व नशा करने का आदी है। आरोपी पर पुर्व में NDPS व अवैध हथियार रखने मामले दर्ज है

आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.