प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता

काउंसिलिंग के माध्यम से 09 बिछड़े दम्पत्तियों को फिर से मिलाया गया

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में संचालित “प्रोजेक्ट मिलन” के अंतर्गत महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। शनिवार, 25 मई 2025 को जनपद मीरजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 09 बिछड़े हुए दम्पत्तियों को काउंसिलिंग के माध्यम से एक बार फिर साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया।

ये दम्पत्ति पारिवारिक विवादों, आपसी गलतफहमियों और अन्य कारणों से अलग-अलग रह रहे थे। परिवार परामर्श केन्द्र में की गई संवेदनशील और सटीक काउंसिलिंग ने रिश्तों को फिर से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

इस कार्यवाही के दौरान महिला निरीक्षक शशि तिवारी, महिला उप निरीक्षक रीता यादव, उषा सिंह, महिला आरक्षी सावित्री यादव, पिंकी जायसवाल, सपना और सदस्य निर्मला राय की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित कर दम्पत्तियों को सुलह के लिए प्रेरित किया।

पुलिस प्रशासन का यह प्रयास न सिर्फ सामाजिक सौहार्द को बढ़ाता है, बल्कि टूटते रिश्तों को भी एक नई शुरुआत देने का अवसर प्रदान करता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.