कार और बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

मूसली गांव के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

  • रिपोर्ट: एम पी भार्गव

ऐलनाबाद: रविवार को ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव मूसली के पास एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान और दुर्घटना का विवरण:
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भजनलाल (60 वर्ष), पुत्र लालचंद और मलकीत सिंह (63 वर्ष), पुत्र गुरचरण सिंह — दोनों निवासी गांव गिदड़ावाली — मोटरसाइकिल पर ऐलनाबाद से अपने गांव जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे कोटली की ओर से आ रही एक कार से मूसली गांव के पास उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

मौके पर हुई मौत, घायल को सिरसा रेफर:
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों मृतकों को उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद पहुंचाया गया। वहीं, घायल कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया।

जांच जारी:
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। गांव में शोक की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.