रामपुर पुलिस की पहल: मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान, ई-मालखाना का उद्घाटन और प्रशिक्षण तैयारियों का निरीक्षण

रामपुर, 15 मई 2025। आज पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा स्वर्गीय मुख्य आरक्षी रवेन्द्र पाल सिंह की मृत्यु उपरान्त उनकी आश्रिता पत्नी श्रीमती शीतल चौहान तथा स्वर्गीय फालवर नौनीराम की मृत्यु के पश्चात उनकी आश्रिता पुत्री कु. शिवानी को उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली 1974 के अंतर्गत कांस्टेबल (रिक्रूट) पद हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नियुक्ति पाने वालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन में सीधी भर्ती आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी टांडा/लाइन भी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इसके अतिरिक्त, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने थाना स्वार का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, IGRS रजिस्टर, ऑर्डर बुक, जनशिकायती रजिस्टर, मिशन शक्ति रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। साथ ही, थाना परिसर के विभिन्न कक्षों — कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर कक्ष, मैस व विवेचना कक्ष आदि — में साफ-सफाई की स्थिति की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिलासपुर भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्वार में नवनिर्मित ई-मालखाना का उद्घाटन किया गया।

ई-मालखाना की विशेषताएं:

अब थानों में साक्ष्य अधिक सुरक्षित रहेंगे।

ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए बरामद माल की पूरी जानकारी डिजिटल रूप से रिकॉर्ड होगी।

बारकोड स्कैनिंग से माल से जुड़ी जानकारी चंद पलों में प्राप्त की जा सकेगी।

मालखानों का रिकॉर्ड खंगालना होगा आसान, मुकदमों से संबंधित निगरानी में मिलेगी मदद।

रामपुर पुलिस की ये पहलें पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.