जिला नंबरदार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित

ऐलनाबाद, 15 मई( एम पी भार्गव ): नंबरदार एसोसिएशन की मीटिंग जिला के कोर्ट कांप्लेक्स में जिला प्रधान हरफूल सिंह व तहसील प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में जिलेभर से आए नंबरदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। जिला प्रधान हरफूल सिंह ने बताया कि जिला कमेटी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और कार्यकारिणी कमेटी को आज भंग किया गया है। सभी सदस्यों ने राकेश कुमार कंबोज की अध्यक्षता में मीटिंग करते हुए सर्वसम्मति से आगामी समय के लिए जगजीत सिंह को जिला प्रधान व वरिष्ठ उपप्रधान के रूप में युधिष्ठिर गोदारा, उपप्रधान होशियारचंद व बलदेव सिंह तथा कमेटी सलाहकार के रूप में हरफूल सिंह को नियुक्त किया गया। राकेश कुमार व तिलकराज को सचिव चुना गया। सिरसा तहसील
प्रधान राजेंद्र कुमार, ऐलनाबाद प्रधान रूपराम जयपाल , रानियां प्रधान दशरथ, कालांवाली प्रधान गुरदेव सिंह, चोपटा प्रधान यूधिष्ठिर गोदारा को नियुक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.