अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर हुए राजी

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों के साथ रातभर चली लंबी वार्ता के बाद यह सहमति बनी है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से सीजफायर करेंगे। उन्होंने दोनों देशों की सराहना करते हुए कहा कि यह समझदारी भरा फैसला है।

हालांकि इस दावे के बाद अब तक भारत या पाकिस्तान सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

भारत का सख्त रुख: आतंकी हमले को माना जाएगा युद्ध की कार्यवाही

इस बीच भारत सरकार ने एक कड़ा निर्णय लेते हुए ऐलान किया है कि भविष्य में भारत पर होने वाले किसी भी आतंकवादी हमले को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ यानी युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा। इसका अर्थ यह है कि अब ऐसे हमलों के जवाब में भारत दुश्मन देश को युद्ध जैसा जवाब देगा। सरकार का यह फैसला देश की सुरक्षा नीति में बड़े बदलाव की ओर संकेत देता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.