रामपुर: कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

भारतीय सेना के साहस और शौर्य को किया सलाम, कहा – हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है

रामपुर: पाकिस्तान की ओर से हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों की याद में कांग्रेस नेताओं ने गांधी समाधि पहुंचकर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां ने किया।

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से आतंकवादियों को मिला करारा जवाब – मनी कपूर
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर ने कहा कि निर्दोष भारतीयों की मौत का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ ने आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वालों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा, “भारत की राष्ट्रीय नीति आतंकवाद के खिलाफ अडिग है। हमें गर्व है उन बहादुर सशस्त्र बलों पर जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया। हम उनके साहस और संकल्प को सलाम करते हैं।”

भारतीय सेना को मिला मजबूत समर्थन – आरिफ अल्वी
युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। उन्होंने कहा, “जो जवान पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में शहीद हुए हैं, हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और हमें भारतीय सेना पर गर्व है।”

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ता
इस श्रद्धांजलि सभा में युवा कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष ज़ीशान रज़ा, नावेद अहमद, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद नईम, महबूब खां, सुफियान खां, गगन अरोड़ा, हरीश गंगवार, कलीम अहमद, गौरव कपूर, आसिफ बेग, अज़ीमुद्दीन, नदीम खां, सुलेमान खां, मोहम्मद बिलाल, नासिर खां, सनी कपूर, रवि राज और हर्षित नोनिहाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.