शिक्षिका मुनिता पाल बनी प्रदेश बैडमिंटन टीम की मैनेजर

सिकंदराबाद। नगर के श्री स्वामी दयाल भटनागर कन्या इंटर कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका मुनिता पाल का अंडर-19 यूपी विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीम मैनेजर के रूप में चयन हुआ है । उनके चयन से शिक्षकों में हर्ष का माहौल है । शिक्षिका मुनिता पाल ने बताया कि प्रदेश के बैडमिंटन खिलाड़ी 12 से 16 दिसंबर तक विजयवाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने आशा जताई कि विद्यालय प्रदेश बैडमिंटन की टीम विजेता होकर लौटेगी। विद्यालय प्रबंधक नितिन भटनागर व प्रधानाचार्य डॉ दीप्ति भदौरिया और समस्त शिक्षिकाओं ने खुशी जताई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.