एसपी डॉ.मयंक गुप्ता ने प्रशिक्षु आईपीएस उत्तम पहल की प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर भव्य विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
सिरसा 4 मई ( एम पी भार्गव ) जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज प्रशिक्षु आईपीएस उत्तम पहल की प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर भव्य विदाई समारोह आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता व उपस्थित पुलिसकर्मियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस उत्तम पहल ने पुलिस अधीक्षक कार्यलय व थानों में प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कार्य प्रणाली का अध्ययन किया तथा अपने अनुभव को पुलिस कर्मियों के साथ साझा किया । आईपीएस उत्तम पहल ने अपने संबोधन में पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए तत्पर रहगी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधीकारी उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गप्ता ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मियों से कहा कि पुलिस सेवा के प्रति उन्हें सदैव जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन में सर्वश्रेष्ठ अवसर सामने लाना चाहिए । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आईपीएस उत्तम पहल ने प्रक्षिशण के दौरान पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है । उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी की जंहा भी ड्यूटी लगे वहां पर अपनी बेहतरीन उपस्थिति दर्ज करवा कर सराहनीय कार्य कर पुलिस विभाग की छवि के लिए काम करना चाहिए,ताकि लंबे समय तक उक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की कार्य प्रणाली को लोग लंबे समय तक याद रखें । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता ने प्रशिक्षु आईपीएस उत्तम पहल को जिला पुलिस की और से पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा पुलिस विभाग में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर डीएसपी आदर्शदीप,डीएसपी संजीव बल्हारा,डीएसपी विकास कृष्णन सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहें और अपने अपने विचार साझा किए ।
