रामपुर। राम रहीम पुल के पास सिविल लाइंस क्षेत्र में 50 वर्षों से संचालित दुकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपते हुए प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास हेतु ठोस मांगें रखीं।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी रामपुर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए कहा कि अचानक हुए ध्वस्तीकरण से दुकानदारों को न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक आघात भी पहुँचा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस सदमे से एक दुकानदार की दिल्ली में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य अभी भी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं।
कांग्रेस पार्टी ने मांग की कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए, घायल दुकानदार के इलाज का खर्च प्रशासन वहन करे और सभी प्रभावित दुकानदारों का समुचित पुनर्वास किया जाए।
जिलाधिकारी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि दुकानदार चाहें तो उन्हें बापू मॉल में दुकानें आवंटित की जा सकती हैं। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि सिविल लाइंस क्षेत्र की व्यापारिक प्रकृति को देखते हुए बापू मॉल में दुकानों का स्थानांतरण व्यावसायिक रूप से व्यावहारिक नहीं होगा, हालांकि जो दुकानदार वहां जाना चाहें, उनका समर्थन कांग्रेस करेगी।
इसके स्थान पर कांग्रेस ने मीना बाजार क्षेत्र में उपलब्ध स्थान पर दुकानों के पुनर्निर्माण एवं आवंटन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे जिलाधिकारी ने सकारात्मक दृष्टिकोण से लेने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष से भी मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक संजय कपूर, जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित और एआईसीसी सदस्य मुति उर रहमान “बब्लू” ने कहा, “जिलाधिकारी ने कांग्रेस के प्रस्ताव पर संवेदनशीलता दिखाई है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही न्याय मिलेगा। कांग्रेस पार्टी पूरी निष्ठा से प्रभावितों के साथ खड़ी है।”
यह हस्तक्षेप कांग्रेस की जनपक्षधर राजनीति और ज़मीनी मुद्दों के प्रति सक्रियता का प्रमाण है।
प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित:
संजय कपूर, पूर्व विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस
प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर
मुति उर रहमान “बब्लू”, सदस्य, एआईसीसी दिल्ली
बाकर अली खां उर्फ़ हारून खां, अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर
उमेश दुबे, जिलाध्यक्ष, इंटक रामपुर
शारिब अली खां, सदस्य, यूपीसीसी
साहिर अली खां, महासचिव, अल्पसंख्यक कांग्रेस
कपिल चौधरी
