लखनऊ : उत्तर प्रदेश अब बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ‘#ExpressPradesh’ के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास अभियान के तहत न केवल एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आपातकालीन स्थितियों में उपयोग के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
गंगा एक्सप्रेसवे पर 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप तैयार
#YamunaExpressway, #PurvanchalExpressway और #LucknowAgraExpressway की सफलता के बाद अब #GangaExpressway पर भी एयरस्ट्रिप तैयार की गई है। यह हवाई पट्टी 3.500 किलोमीटर लंबी है और इसे एयरफोर्स के विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए तैयार किया गया है। यह एयरस्ट्रिप अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।
594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अपने अंतिम चरण में
मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे, उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है और इसे नवंबर 2025 तक राष्ट्र को समर्पित करने का लक्ष्य तय किया गया है।
आपातकाल में मददगार साबित होंगे एक्सप्रेसवे
राज्य सरकार के अनुसार, इन एक्सप्रेसवे पर एयरस्ट्रिप का निर्माण सिर्फ यातायात सुविधा नहीं बल्कि आपातकालीन स्थिति में सामरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी किया जा रहा है। इससे राज्य को सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में भी मजबूती मिलेगी।
