रामपुर जिला सरकारी अस्पताल चौराहा पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

रामपुर: रामपुर जिला सरकारी अस्पताल चौराहा पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंका गया,इस अवसर पर समस्त नागरिकों व्यापारियों द्वारा आतंकवाद हाय हाय के नारे लगाए गए। वस्ती आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले आतंकवादी देश पाकिस्तान की भी घोर निंदा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपनी जान से ज्यादा प्यार भारत देश में आतंकवाद को बढ़ाने नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को संरक्षण देकर कश्मीर के अंदर निहत्था व निर्दोष नागरिकों और पयर्टकों को भी बेरहमी से मारा गया है। ऐसे जालिम आतंकवादियों को ढूंढ ढूंढ कर गोली मार देनी चाहिए। पूरा देश अपने प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,पप्पू खान,अब्दुल बासित, राजूसुमन,नजाकत अली, बाबू भाई टायर वाले, शाहिद अली,अजयचंद्र, शाहिद खुसरो,हरिओम सैनी,भजन लाल प्रजापति, अमित गुप्ता,तरुण एडवोकेट,सोनू कश्यप आदि उपस्थित रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.