जवाहर कालोनी फरीदाबाद मे सोनिया नाम की महिला की हत्या कर शव को बेड मे डालने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने दबोचा

फरीदाबाद: बता दें कि पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कर्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने 21 अप्रैल को सारन क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी जितेन्द्र उर्फ बॉबी(49) को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सुरेन्द्र सिंह वासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद ने थाना सारन में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपना दुसरा मकान जो जवाहर कॉलोनी मे ही स्थित है जिसके पहले फ्लोर एक कमरा उसने जितेन्द्र उर्फ बॉबी नाम के व्यक्ति को किराए पर दे रखा था जिसमे वह करीब 1 साल से सानिया(40) नाम की महिला के साथ लिव-इन मे रह रहा था 26 अप्रैल को मेरे पास मेरे दुसरे किराएदार का फोन आया की जितेन्द्र के कमरे से बहुत ज्यादा बदबु आ रही तथा कमरे का ताला बंद है जिस पर मैने कमरे पर जाकर देखा तो पुलिस वहां पहले से मौजुद थी तथा सोनिया कि सडी गली लाश कमरे के बेड मे पडी थी जिस शिकायत पर थाना सारन में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि मामले में अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सुचना पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपी जितेन्द्र(49) हाल जवाहर कालोनी फरीदाबाद को गॉव गोच्छी से गिरफ्तार किया है

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी जितेन्द्र(49), सोनिया(40) के साथ करीब 1 साल से लिव-ईन मे रह रहा था आरोपी जितेन्द्र की उसकी पुर्व पत्नी से एक 20 वर्ष की लडकी है जिसके बारे मे 21 अप्रैल को सोनिया अभद्र बाते बोल रही थी जिस पर जितेन्द्र को गुस्सा आ गया तथा सोनिया का सुट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा लाश को बेड मे डालकर 2 दिन तक कमरे मे ही रहा तथा बदबू जब ब़ढने लगी तो अगले 2/3 दिन अगरबतीयो का सहारा लिया तथा इसके बाद भी जब बदबू ना रुकी तो कमरे को ताला लगाकर फरार हो गया।

आरोपी को आगामी पुछताछ के लिए माननीय न्यायलय मे पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.