भिवाड़ी : सोसाइटी अध्यक्ष चयन: आमसभा में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय
गुलमोहर रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की आमसभा का आयोजन
भिवाड़ी : भिवाड़ी स्थित गुलमोहर रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की आमसभा का आयोजन सेंट्रल पार्क गुलमोहर में किया गया। इस बैठक में सोसाइटी के सभी प्रमुख सदस्य और निवासी उपस्थित रहे।
संजय खन्ना होंगे अगले अध्यक्ष
सभा में एडवाइजरी कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बंगला ई निवासी संजय खन्ना को 1 मई 2025 से 30 अप्रैल 2027 तक के लिए सोसाइटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दिनेश सिंह को अगली अवधि की जिम्मेदारी
इसी निर्णय में यह भी तय किया गया कि 1 मई 2027 से 30 अप्रैल 2029 तक बंगला एफ निवासी दिनेश सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
सभा में सदस्यों की रही व्यापक भागीदारी
इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह चौहान, एसएस शेखावत, प्रवीण लांबा, आरके सक्सेना, श्रीमती ज्योति नाकरा, विजय सिंह, एसके यादव, डॉक्टर राकेश सोनी, अजीत खटाना, कपिल खंडेलवाल, योगेश गुप्ता, राजेश सिंहल, नरेंद्र गुप्ता, चंचल, आशा तिवारी, सुनील बंसल, संजय, सहित अनेक निवासी उपस्थित रहे।
