दूसरे दिन भी नही बुझ सकी जंगल की आग, वनविभाग की टीम बुझाने में जुटी

  • रिपोर्ट: चंदन दुबे

ड्रमंडगंज, मीरजापुर। ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह वनक्षेत्र के बबुरा कंपार्टमेंट नंबर दो व तीन में शनिवार को लगी आग दूसरे दिन रविवार शाम तक नही बुझ सकी। शनिवार रात भर वनविभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही और रविवार सुबह किसी तरह आग पर काबू पा लिया। लेकिन दोपहर में तेज हवाओं के चलने से जंगल में फिर से आग सुलग उठी।आग की चपेट में आने से बोड़िया और गोबरहवा जंगल में स्थित तेंदू,पलाश,सलीम,नीम,बांस आदि के पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से अलमीघाट जंगल की ओर बढ़ती जा रही है। रेंजर ड्रमंडगंज वी के तिवारी वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी वाचर दिनेश नन्हकू आदि वनकर्मियों के साथ जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटे रहे । बबुरा जंगल में लगी भीषण आग के चलते जंगली जानवरों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।आग के विकाराल रूप करने से वनसंपदा को भारी नुक़सान पहुंच रहा है। रेंजर ड्रमंडगंज वी के तिवारी ने बताया कि बबुरा रघुनाथ सिंह जंगल में लगी आग को रविवार सुबह काबू पा लिया गया था। लेकिन भीषण गर्मी व तेज हवाओं के चलने से आग दुबारा लग गई आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है तेज हवाओं के चलने से आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.