लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या है मामला

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

लखनऊ। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन में गोमतीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने गोमतीनगर स्थित होटल वियाना में दबिश दी, जहां ओमान के 5 नागरिक बिना सूचना और अनुमति के ठहरे हुए पाए गए।

जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन ने न तो इन विदेशी नागरिकों के लिए अनिवार्य C-Form भरा था और न ही FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को उनके ठहरने की सूचना दी थी। पूछताछ के दौरान विदेशी नागरिक अपनी वैध उपस्थिति का संतोषजनक कारण भी नहीं बता सके।

कार्रवाई के तहत पुलिस ने होटल के सभी दस्तावेज और रजिस्टर जब्त कर लिए हैं। इस लापरवाही के चलते होटल मालिक गौरव कश्यप और मैनेजर आदिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) भी मामले की गहन जांच में जुट गई है। होटल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को देखते हुए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

लखनऊ पुलिस ने गोमतीनगर क्षेत्र में सतर्कता और बढ़ा दी है तथा अन्य होटलों की भी जांच तेज कर दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का कहना है कि शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार गहन जांच-पड़ताल जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.