पहलगाम मे आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिको को मारे जाने को लेकर एक श्रद्धांजलि/ शोक सभा का आयोजन

रिपोर्ट: कपिल सिंह राजपूत 

बाराबंकी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया क़े आह्वान पर जम्मू कश्मीर क़े पहलगाम मे आतंकवादियों द्वारा कायरता पूर्ण तरीके से निर्दोष नागरिको को मारे जाने को लेकर एक श्रधान्जली/शोक सभा सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम 2 मिनट का मौन धारण कर जम्मू कश्मीर पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की औऱ ईश्वर से प्रार्थना की हमले में मृतक समस्त दिव्य आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जिलाध्यक्ष कुं कुंवर भूपेंद्र सिंह बाबी ने कहा की आतंकियों द्वारा किये गये इस जघन्य कायराना हत्याकांड की घटना की हम सब घोर निंदा करते है क़ि इस घटना मेँ जो निर्दोष लोग मारे गये है उसका एक एक हिसाब लेना होगा क्यूंकि आतंकवाद एक नासूर है इसको जड़ से समाप्त करना होगा आतंकी और इनके आकाओं को जहन्नुम का रास्ता दिखाना होगा यह इंसानियत के दुश्मन है इनको किसी भी कीमत पर बक्सा नही जाना चाहिए। तभी शहीद हुए मृतकों को सच्ची श्रधान्जली प्राप्त होगी ।
पार्टी क़े प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज सिंह ने कहा की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जिस तरह आतंकियों द्वारा बहुत कायरतापूर्ण तरीके से निर्दोष नागरिकों की हत्या की गयी है वह अत्यंत ही निंदनीय है हम इस घटना की घोर निंदा करते है और साथ ही सरकार से यह अनुरोध करते है कि इस घटना मे शामिल किसी भी आतंकी को बक्सा ना जाए औऱ आतंकियों और इसके मास्टरमाइंड आकाओं के ऊपर ऐसी कठोर कार्यवाही की जाए क़ि भविष्य मेँ ऐसी कायराना हरकत करने क़ि हिम्मत ना कर सके और भविष्य मेँ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हों सके तभी मृतकों को सच्ची श्रधाँजली प्राप्त होगी । यह घटना अत्यंत ही पीड़ादायक और निंदनीय है ,इस घटना से हम सभी देशवासियों को गहरा आघात पहुंचा है इस दुःख की घड़ी में जनसत्ता दल मृतकों को श्रधान्जली अर्पित करती है औऱ उनके परिवार क़े साथ सहानुभूति रखते है और हर तरह से उनके साथ है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुंवर भूपेन्द्र सिंह बॉबी ,प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आई पी सिंह ,उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव ,महासचिव राहुल शुक्ला ,कलीम खान ,मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह ,जिलाध्यक्ष छाoप्रo आदित्य नारायण जायसवाल ,सचिव दीप चंद्र सोनी ,सचिव अजय सिंह ,अरूण सिंह अल्पसंख्क प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव इम्तियाज राइन आशुतोष पाठक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.