फरीदाबाद: थाना सारन में नंगला एन्कलेव पार्ट-2, फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना सारण में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सारन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू वासी पैगांव जिला मथुरा, उतर प्रदेश को पैगांव से गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता का मटके बनाने का काम है और जब काम ज्यादा होता था तब आरोपी को काम के लिये बुलाते थे। इस दौरान जब नाबालिक के परिजन काम से घर के बाहर जाते तब वह नाबालिक से दुष्कर्म करता था। आरोपी शिकायतकर्ता की रिश्तेदारी में है।
पुछताछ के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
थाना डबुआ क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को थाना डबुआ की टीम ने दबौचा
फरीदाबाद: बता दें कि पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कर्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में थाना डबुआ की टीम ने 22 अप्रैल को डबुआ क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में 3 आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि राहुल वासी नालंदा, बिहार हाल गाजीपुर, फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को वह और उसका चाचा मिथुन काम से वापिस आ रहे थे तो गाजीपुर मंडी के पास 3 लडके खडे हुए थे। जब उनके पास से निकले तभी उन्होंने उसके चाचा को पकड लिया और कहा कि हम यहां के दादा है, हाथ जोड़कर दादा बोलो। उसके चाचा ने जब छुडाने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और उनमें से एक ने चाकू निकालकर उसके चाचा मिथुन के पेट में मार दिया। जिसके बाद हमारे चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इक्टठा होने लगे और वो तीनों वहां से फरार हो गये। जिसके बाद इलाज के दौरान शिकायतकर्ता के चाचा मिथुन की मौत हो गई। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना डबुआ की टीम ने 2 आरोपी गोविन्दा वासी गाँव सासोली उत्तर प्रदेश हाल उत्तम नगर, डबुआ, फरीदाबाद व दीपक वासी पटना, बिहार हाल डबुआ कालोनी, फरीदाबाद व पवन वासी महावीर जिला धौलपुर राज. हाल गजपुर रोड डबुआ कालोनी को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी कॉलोनी में दादागीरी दिखाने व लोगों में अपना खौफ बनाना चाहते थे। 22 अप्रैल को उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके आ रहे व्यक्ति को रूकवाया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पवन ने मिथुन को चाकू मार दिया।
आरोपियों को पुछताछ के बाद जेल भेजा गया है ।
