शरीर स्वस्थ है तो सब कुछ ठीक है, स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं:डा.सज्जन कुमार

ऐलनाबाद 22 अप्रैल ( एम पी भार्गव ) आज स्थानीय राजकीय महाविद्यालय मिट्ठी सुरेरा , ऐलनाबाद में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता में , एनएसएस इकाई, महिला प्रकोष्ठ एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयुक्त तत्वाधान में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती कुलजीत कौर के संयोजन में महिलाओं की ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं’ के विषय पर एक जागरूकता कैंप का आयोजन क्या किया गया ।इस कार्यक्रम में डा. गायत्री , जनता हॉस्पिटल ऐलनाबाद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है। स्वास्थ्य सबसे अमूल्य धन है अतः छात्राओं को स्वस्थ आहार आदतों को अपनाना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। डा. गायत्री ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजिज ,यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन , पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने छात्राओं को एनीमिया के लक्षण, कारण और एनीमिया को ठीक करने के विभिन्न उपाय बताएं। उन्होंने छात्राओं को अपने आहार में मौसमी फल सब्जियों को शामिल करने, दिन में 10 – 12 गिलास पानी पीने और सुबह के भोजन के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की चाबी है जहां पर स्वच्छता होगी वहीं पर अच्छा स्वास्थ्य रहेगा। इस मौके पर महाविद्यालय के शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्य तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.