पानी निकासी समस्या के निस्तारण के लिए विधायक मझवां व जिलाधिकारी ने स्थल का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर 18 अप्रैल 2025- नगर पंचायत कछवां का पानी बजहा में जाकर इकट्ठा हो रहा है जिससे वहां काश्तकारों की फसल डूब जाती है उक्त समस्या के निदान हेतु   विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्च व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सदर तहसील के तेज तर्रार उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र व अन्य राजस्व स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षणोपरान्त जिलाधिकारी, मा0 विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, इस संदर्भ में मौके पर सम्बन्धित अधिकारी से एस0टी0पी0 प्लांट बनाने हेतु सुझाव मांगा गया, जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था आर0ई0एस0 व सी0एण्ड0डी0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि कच्चा खोदाई कराए जिससे पानी निकलने लगे और तब तक प्रस्ताव बनाकर तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि दो दिवस के अन्दर जमीन की पैमाइश कराए ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सकें। इस अवसर पर जनपद मिर्जापुर के तेज तर्रार उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र उपस्थित रहें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.