रामपुर में दलित नाबालिग बालिका से दुष्कर्म पर सांसद मौलाना नदवी ने जताया दुख

सैफनी क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त गूंगी बालिका से दुष्कर्म

रामपुर : सैफनी पुलिस चौकी क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त व गूंगी दलित नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की अमानवीय घटना सामने आई है। इस दर्दनाक घटना पर रामपुर लोकसभा से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।

“घटना ने दिल को झकझोर दिया है” – सांसद नदवी
सांसद मौलाना नदवी ने कहा कि यह घटना न सिर्फ बेहद शर्मनाक है, बल्कि पूरे समाज को झकझोरने वाली है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बर्बरता असहनीय है और इसके लिए जिम्मेदार आरोपियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि ऐसा कृत्य दोबारा न हो।

पीड़िता को मिले बेहतर इलाज, परिवार को मुआवजा देने की मांग
सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़िता का उच्च स्तरीय इलाज सुनिश्चित किया जाए और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वह इस मानसिक और आर्थिक संकट से उबर सकें।

घटना की चारों ओर निंदा, जनता में आक्रोश
इस दर्दनाक घटना की चारों ओर तीखी निंदा हो रही है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन और पुलिस पर दबाव है कि न्याय दिलाने में कोई कोताही न बरती जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.