भाजपा के पिंजरे मे ईडी सीबीआई कैद-धर्मेन्द्र देव गुप्ता
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही से कांग्रेसयों मे उबालकाली पट्टी और और हाथों मे तख्तीया लेकर विरोध प्रदर्शन
रामपुर मे कांग्रेस नेताओं ने धमोरा मे कांग्रेस के केम्प कार्यालय के बाहर ईडी और सीबीआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस नेताओं ने सीने पर काली पट्टी बाँधकर और हाथों मे तख्तीया लेकर ईडी और सीबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी कि और मोदी सरकार के इस्तीफे कि माँग कि,
पूर्व कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा ईडी की इस बोगस चार्जशीट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नरेंद्र मोदी डरपोक हैं वो डरते हैं राहुल गांधी और सोनिया जी की हिम्मत, उनके सच, उनके हौसले और उनकी न्यायप्रियता से, मोदी जी 12 साल से चल रहे इस फ़र्ज़ी केस में एक चार्जशीट दाखिल करके आप क्या हासिल कर लेंगे?
वो और लोग होते हैं जो आपकी गीदड़ धमकियों से डर जाते होंगे – यह गांधी हैं
शेर के कलेजे वाले लोग, जो इस देश के लिए, लोगों के हक़ के लिए, आपकी विफलताओं और पूँजीपतियों के साथ आपकी साठ-गाँठ की कलई लगातार खोलते रहेंगे, आपकी घिनौनी बदले की राजनीति ने इस देश का बहुत नुक़सान किया है. लेकिन आप ईडी, सीबीआई और इनकम टेक्स को हथियार बनाके जो इस देश के विपक्ष ख़ासतौर से कांग्रेस के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रहे हैं – वो देश का हर नागरिक जानता है
मनी लाउंड्री का चार्ज एक ऐसे केस में लगा है जहाँ पर एक पैसा का लेनदेन नहीं हुआ, कोई प्रॉपर्टी ट्रांसफर नहीं हुई, किसी की कोई आमदनी नहीं होगी, कोई डिविडेंड नहीं होगा – क्योंकि यह सेक्शन 25 की एक नोट फॉर प्रॉफिट कंपनी का मामला है यह आपका नैतिक और दिमागी दिवालियापन दिखाता है – और साथ में आपका डर भी
इस देश का प्रधानमंत्री डरता है, बहुत डरता है!
इस मोके पर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां,ज़िला उपाध्यक्ष महेंद्रपाल यदुवंशी, मिलक नगर अध्यक्ष हसीब खां,पिछड़ा वर्ग ज़िला अध्यक्ष दामोदर सिँह गंगवार,चमन शाह,रईस अलवी,नसरुद्दीन,सोनू लोधी,नाजिम सैफी, राजेश मौर्य, शंभू अरुण गंगवार, फरहान खां,रेहान खान,डॉक्टर तस्लीम खान, राजकुमार लोधी, भारत सिंह कश्यप, करन सिंह यादव,टेकचंद यादव, बादाम सिंह लोधी,अनवर खां,अनिल लोधी, रामकुमार लोधी, शमशेर अली, अली रज़ा, जयवीर सिँह,आदि मौजूद रहे.
