JDU विधायक के भांजा की हत्या करने वाले गिरफ्तार, गया में शातिर चोर गिरोह का खुलासा

पटनाः खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव में जदयू नेता कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपी आशीष और रितेश को लखीसराय से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया कि कौशल सिंह के हत्या मामले में मृतक के भतीजे पर ही हत्या का आरोप लगा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.