मिर्ज़ापुर: सुपर ओवर में बिहार ने उत्तर प्रदेश को हराया

  • रिपोर्ट- चंदन दुबे

मिर्ज़ापुर। मां वैष्णवी फाउण्डेशन एवं उ.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के बैनर तले कछवां क्रिकेट ग्राउंड (गांधी विद्यालय मैदान कछवां) मीरजापुर तीन माचो की सीरीज में आज पहला मैच खेला गया जिसमें बिहार ने रोमांचक खेल दिखाते हुए सुपर ओवर में मैच जीत लिया।
बता दें की बिहार की टीम ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया निर्धारित 15 ओवरों में बिहार में 5 विकेट खोखर 137 रनों का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को दिया। बिहार के तरफ से अंगद ने 21 गेंद में 34 रनों की पारी खेली व बलकरण ने 19 गेंद में 33 रनों की पारी शैली
137 रन का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उत्तर प्रदेश की तरफ से गोकुल ने 16 गेंद में 43 रन व बालमुकुंद ने 12 गेंद में 22 रनों की बदौलत मैच को टाई कराया गया। बिहार की तरफ से अंगद ने तीन ओवर में दो विकेट व बलकरण ने तीन ओवर में दो विकेट झटके। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की तरफ से बालमुकुंद ने तीन ओवर में दो विकेट व रवि ने एक विकेट लिया। इस रोमांचक मैच में बेहतरीन पारी खेलने वाले
अंगद को मैन ऑफ द मैच दिया गया। बता दे कि कल दूसरा मैच उत्तर प्रदेश वर्सेस बिहार के बीच सुबह 7:00 से खेला जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.