पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने पुलिस थानों में वर्षो से लंबित पड़ी 734 मदों का निस्तारण करवाया 

वाहन मालिकों के पते ठिकाने मालूम कर,वाहन मालिकों को सौंपे गए उनके वाहन 

ऐलनाबाद,11 अप्रैल( एमपी भार्गव) पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशनुसार जिला पुलिस ने वर्षों से विभिन्न पुलिस थानों की ओर से जब्त की गई अवैध शराब,दुपहिया व चौपहिया वाहनों,पटाके,तेल,गैस सिलेंडर तथा अन्य मुकदमों से संबंधित विसरे व अन्य मामलों में लंबित पड़ी 734 मदों का निस्तारण करवाया गया है। इसके इलावा 528 अन्य पेंडिग मदो के माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर लिए है, जिनका भी शीघ्र ही निवारण किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पुलिस थानों व पुलिस चौकियों में वर्षों से पुराने वाहन जिनमें कार, ट्रक थ्री-व्हीलर, मोटरसाइकिल, स्कूटर व अन्य सामान पडा था जिसके रखरखाव को लेकर भी काफी दिक्कत आ रही थी। उन्होंने बताया कि थाना परिसरों में काफी अधिक संख्या में वाहन अव्यवस्थित खड़े रहते है । जिनका सही ढंग से रख-रखाव भी नही हो पाता है तथा जिसकी वजह से पुलिस थानों में उचित सफाई व्यवस्था नही बनी रहती है। इसलिए ऐसे वाहनों का सत्यापन करवाकर निस्तारण करवाया जाना अति आवश्यक होता है । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण में कठिनाई आती है,क्योंकि ऐसे वाहन न्यायालय के आदेशों के अधीन थानों में रखे होते हैं, ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर माननीय न्यायालय से अनुमति लेकर पंजीकृत वाहन मालिकों का पता लगाकर CrPC/BNSS तथा पुलिस रूल्स के प्रावधानों के अंतर्गत वाहनों मालिकों को सौंपे गए । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि थानों में उचित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिन थानों में पुरानी मदे पड़ी है, उनका माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण करवाएं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.