Rajasthan News: व्यापारी के सकुशल वापसी पर कस्बे वासियों ने किया हार्दिक आभार व्यक्त

Rajasthan News: टपूकड़ा कस्बे से दिनांक 8 अप्रैल को गायब हुए व्यापारी प्रेम सुख गुप्ता का हरिद्वार में पता लगने पर घर वालों ने हरिद्वार से टपूकड़ा लाया गया है, जहां पर कस्बे वासियों ने सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है और व्यापारी की सकुशल वापसी पर हर्ष व्यक्त किया है। कल व्यापारी के लापता होने की सूचना तमाम सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर चश्पा की गई थी, वहीं थाने में भी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। आज सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पता लगने पर संबंधित फोन पर घर वालों को पता लगा और सूचना दी गई। तत्पश्चात घर वालों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए व्यापारी को सकुशल हरिद्वार से प्राप्त कर लिया और अपने गृह निवास टपूकड़ा में ले आए, जहां पर कस्बे वासियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया है। यह जानकारी टपूकड़ा के समाज सेवी और भाजपा नेता टीटू गर्ग ने प्रदान की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.