पंजाबी समाज के क्रिकेट मैत्री मैच में भिवाड़ी 17 रन से जीता
मैन ऑफ़ द मैच नितिन भाटिया, बेस्ट बल्लेबाज गौरव कुमार, बेस्ट गेंदबाज अरुण भूटानी, बेस्ट फील्डर पारुल नारंग बने
भिवाड़ी में खैरथल और भिवाड़ी के पंजाबी समाज के बीच गत रात्रि दूसरा मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, भिवाड़ी कप्तान दिनेश बेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 17 रन से दूसरा मैत्री क्रिकेट कप जीता! भिवाड़ी पंजाबी समाज के अध्यक्ष संजय लाम्बा ने बताया कि मैच के मुख्य अतिथि सुरेश अरोड़ा (राष्ट्रीय प्रचारक, समस्त पंजाबी खत्री सभा), अनिल रोघा (पूर्व जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), अशोक गाबा (अध्यक्ष, पंजाबी समाज चरखी दादरी हरियाणा), कपिल शर्मा (जिला अध्यक्ष, खैरथल तिजारा), केशव चौधरी (पंचनद प्रधान, जिला रेवाड़ी), हेमंत लूथरा (उपाध्यक्ष पंजाबी समाज भिवाड़ी), रणदीप आनंद, रिंकू वासदैव, प्रेमी भल्ला, जसपाल सिंह, इशांत ढीगरा, महेन्द्र छाबड़ा, भारत गुलयानी, संजय कालरा तथा सुनीत तनेजा रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य विजय सेवक द्वारा की गई, पंजाबी समाज के खैरथल तिजारा-जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा ने बताया कि आपसे मेल जोल और सौहार्द को बढ़ाने तथा युवाओ को एकजुट करने के उद्देश्य से यह मैच खेले जा रहे है, इससे पहले भी दिसम्बर महीने में एक मैच खेला गया था जिसे भिवाड़ी की टीम ने ही जीता था और आज मैत्री सीरीज का दूसरा मैच जीत कर भिवाड़ी 2-0 से आगे हो गया! मैच के बीच में ही खैरथल समाज के श्री सुमित मुखीजा जी दुःखद निधन की सूचना प्राप्त हुई जिसके चलते थोड़ी देर के लिए मैच को रोका गया और सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और 2 मिनट का मौन भी रखा, रेवाड़ी समाज के समाज सेवी और पंचनद प्रधान केशव चौधरी ने भिवाड़ी समाज को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और अगला मैच रेवाड़ी में रखने की घोषणा की, भिवाड़ी टीम के कप्तान और भिवाड़ी के मीडिया प्रभारी दिनेश बेदी ने बताया कि नितिन भाटिया को मैन ऑफ द मैच, गौरव कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अरुण भूटानी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और पारुल नारंग को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण से सम्मानित किया गया, पंजाबी समाज से अध्यक्ष संजय लाम्बा, सचिव हर्ष नागपाल, कोषाध्यक्ष मनीष लांबा, सह सचिव अमित सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश बेदी के साथ पैट्रन अशोक वासदेव, संजय गुलाटी, मनीष बजाज, रोशन मेहंदीरत्ता, राजकुमार कालरा, विनय कुमार, संजय कालरा, नीरज कथूरिया, विशाल ठुकराल, एस पी कपाही, गौरव चावला, लव खन्ना, मलकीत सिंह, अजय बजाज, डॉ जितिन ठक्कर, डॉ अमृतपाल सिंह घुम्मन, विजय नागपाल, कुलदीप सपरा, मानव कंबोज, कुलदीप सैनी आदि ने मिलकर सभी अतिथियों और टीम मेंबर्स का स्वागत किया।
