रामपुर जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने सोमवार को प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय/ नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा सहित समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ नगर निकायों में कराए जा रहे विकास कार्यों, गृहकर/जलकर वसूली एवं लम्बित ऑडिट आपत्तियों को लेकर गहन समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नगर निकाय स्वार एवं शाहबाद में विगत वर्षों में जलकर/गृहकर की वसूली की कार्यवाही नहीं की गयी। वर्ष 2024-25 में जलकर/गृहकर वसूली के सम्बन्ध में सर्वे कराने के पश्चात अभियान चलाकर निकाय स्वार में 30.42 लाख रुपये एवं शाहबाद में 7.42 लाख रुपये की वसूली करायी गयी है। इससे नगर पालिका की आय में वृद्धि हुई है।
कर- करेत्तर के अन्तर्गत समस्त नगर निकायों में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1673.12 लाख रुपये के सापेक्ष 1844.50 लाख रुपये की वसूली की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4000.00 लाख का लक्ष्य प्रस्तावित किया है।
जिलाधिकारी ने समस्त नगर निकायों को माह अप्रैल, 2025 के अन्त तक जीआईएस पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया और इसके साथ ही उन्होंने ग्राउण्ड टेस्टिंग का कार्य भी माह अप्रैल के अन्त तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को समस्त नगर निकायों का निरीक्षण करने तथा समस्त अधिशासी अधिकारियों को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण/प्लान्टेशन किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी स्वार, टाण्डा, बिलासपुर एवं मसवासी को निर्देशित किया कि माह जून के अंत तक 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष स्वीकृत कार्यों को शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना करें।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पॉलीथीन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाये और प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को नगर निकाय की सम्पत्ति से अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटवाने एवं सड़क के किनारों पर किये गये अतिक्रमण को भी यथाशीघ्र हटवाने के निर्देश दिये।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
