युवा राजद ने किया ग्राम चौपाल का आयोजन

समस्तीपुर (हसनपुर) राजद प्रदेश कार्यालय द्वारा निर्धारित ग्राम चौपाल का समापन संविधान दिवस पर रविवार को ब्लॉक रोड स्थित आवास पर किया गया। युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामरतन यादव ने कहा कि देश में मंहगाई तथा बेरोजगारी चरम पर है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। केंद्र की गलत नीतियों के कारण युवा वर्ग ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में पढ़ाई, कमाई, सिंचाई, कार्रवाई तथा सुनवाई वाली सरकार है। नेताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू कर केंद्र सरकार छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर रमेश राम,डॉ रविन उर्फ नवीन यादव,अमित कुमार,विपिन रंजन,रमन,विकास यादव,धीरज कुमार,पिंटू यादव,अशोक,शमीम खान,तनवीर इदरीसी,विक्रम पासवान,अरुण दास,सुबोध आदि मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.