ज्योतिषी के घर में हुई चोरी का बड़ा खुलासा

ज्योतिषी ने कुंडली दिखाने आए दो किशोरों के साथ किया था कुकर्म

  1. कानपुर। कुछ समय पहले सामने आए ज्योतिषी के घर डकैती डालने वाले मामले को लेकर अब एक नया बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने वाले दो युवकों ने आरोपी के रूप में पकड़े जाने के बाद अपने साथ ज्योतिषी द्वारा कुकर्म करने की बात का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी ज्योतिषी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविंद नगर में रहने वाले ज्योतिषी तरुण शर्मा के घर कुछ दिनों पहले ही चोरी की घटना का मामला सामने आया था, जिसके चलते पीड़ित ज्योतिषी ने अपनी शिकायत में बताया था कि दो युवक ज्योतिषी के पास अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उपाय पूछने के लिए आए थे। इसी दौरान दोनों युवकों ने ज्योतिषी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर घर के अंदर रखे हुए पैसे और अन्य कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। अब जब इस मामले की पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो मामला पूरी तरह से बदला हुआ दिखा हैं।

आपको बता दें जब दो किशोरी ने पैसों की नुमाइश लगाते हुए होटल के कमरे के बिस्तर पर उन्हें फैला कर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पकड़े गए दोनों किशोरों ने जब ज्योतिषी द्वारा उनके साथ किए गए कुकर्म की बात का खुलासा किया तो पुलिस भी आश्चर्य चकित हो गई। मामले में किशोर ने बताया कि वह ज्योतिषी के यहां पर अपनी कुंडली दिखाने के लिए पहुंचे थे लेकिन क्योंकि ज्योतिषी ने उनको रात के अंधेरे के समय में अपने यहां बुलाया तो जब दोनों वहां पहुंचे तो उसने जबरन उनके साथ समलैंगिक संबंध बनाएं। लड़कों का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो ज्योतिषी ने दोनों किशोरों को मंत्र मारकर भस्म करने की धमकी दे डाली और समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया। इसके चलते दोनों किशोर आरोपी ज्योतिषी से डर गए और ज्यादा विरोध नहीं कर सके। तो दोनों ने ज्योतिषी से बदला लेने के लिए जब वह सो गया तो वहां जाकर उसके घर में रखी तिजोरी थोड़ी और उसमें रखें मिले पैसे लेकर मौके से फरार हो गए।

बता दें इस पूरी घटना के बाद जब सवेरे तरुण शर्मा नींद से उठा और उसने अपनी तिजोरी को टूटे हुए देखा तो उसको एहसास हो गया कि दोनों किशोर लड़के ही उसके पैसे लेकर भागे हैं, जिसके बाद आरोपी ज्योतिषी ने मनघड़न कहानी रचते हुए थाने में शिकायत कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.