वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की अनुशंसा पर पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्र हेतु 4 थ्री फेस ट्यूबवेल हुए स्वीकृत

अलवर: शहर में पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्र आदर्श कालोनी दाऊदपूर, नरुका कालोनी मेहंदीबाग,सैनी धर्मशाला के पास सेड माता मंदिर के आसपास, सेडकीबावड़ी, जगन्नाथ मंदिर के सामने मालवीय नगर के आमजन की पेयजल समस्या की निराकरण हेतु ज़न स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री  कन्हैया लाल चौधरी ने वन एवं पर्यावरण मंत्री   संजय शर्मा की अनुशंसा पर रजवट के पास आदर्श कालोनी,सेड माता मंदिर के आसपास सैनी धर्मशाला के पीछे,सेठ की बावड़ी, नरुका कालोनी, मेहंदीबाग,   जगन्नाथ मंदिर के सामने मालवीय नगर आदि स्थानों पर राशि 74.77 लाख के 4 थ्री फेज ट्यूबवेल लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है उक्त ट्यूबवेलों की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है शीघ्र ही जलदाय विभाग अलवर द्वारा उक्त स्वीकृत स्थलों पर ट्यूबवेल लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जावेगी, उक्त समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु ट्यूबवेल स्वीकृत करने पर वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया है

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.